- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : 14 वर्षीय...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म आरोपी को 20 साल की सजा
Tara Tandi
25 Feb 2025 10:57 AM IST

x
Bareilly बरेली । तीन साल पहले 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के आरोपी थाना शीशगढ़ के गांव गलड़िया निवासी अनमोल (20) को कोर्ट ने परीक्षण में दोषी पाया। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कोर्ट-3 उमाशंकर कहार ने उसे 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 14 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को बतौर मुआवजा दी जाएगी।
सरकारी वकील राजीव तिवारी और आलोक प्रधान ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना शीशगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी 5 मार्च 2022 को रात 1 बजे उनकी बेटी को अनमोल गंगवार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि रात करीब एक बजे वह शौच करने बाहर गई थी तभी अनमोल और एक अन्य लड़के ने मुझे पकड़ लिया और जबरन बाइक पर बैठा लिया।
शोर मचाने की कोशिश पर अनमोल ने मुंह हाथ से बंद कर दिया था। इसके बाद अनमोल उसे हरिद्वार ले गया और वहां आठ दिन रखा। इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज होने पर वह उसे बरेली ले आया, तभी मानपुर चौराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट की धारा की बढ़ोत्तरी कर विवेचना के बाद अनमोल के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। शासकीय अधिवक्ता ने आठ गवाह पेश किए थे।
TagsBareilly 14 वर्षीय किशोरीदुष्कर्म आरोपी20 साल सजाBareilly 14 year old girlaccused of rapesentenced to 20 yearsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





