उत्तर प्रदेश

Bareilly: चोरी की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामद

Admindelhi1
25 Jun 2025 12:18 PM IST
Bareilly: चोरी की वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, रकम बरामद
x

बरेली; जनपद की कोतवाली पुलिस ने अपने मालिक के साढ़े सात लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब सात लाख रुपये बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्द्रा नगर पार्क, मंडावली दिल्ली निवासी अजय कुमार साहनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि 11 जून को दिल्ली के सुखसागर अपार्टमेंट आईपी एक्सटेंशन पटपड़गंज निवासी चिराग छावड़ा ने साढ़े सात लाख रुपये चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात रेलवे स्टेशन के पास अजय मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी के करीब सात लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से बलिया के थाना रेवती के गांव मनु छपरा का रहने वाला है। उसके पिता भुनेश्वर साहनी पीडब्लूडी में असम में नौकरी करते हैं। वह असम से ही 10वीं पास है। उसकी एक बहन है, जिसे दिखाई नहीं देता। उसके साथ उसकी पत्नी प्रियंका साहनी और दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। वह चिराग छावड़ा की गाड़ी चलाता है। चिराग कुछ दिन पहले बरेली में जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कार से बरेली आये थे। उसने उनकी कार से रुपये चोरी कर लिए थे।

Next Story