उत्तर प्रदेश

Bareilly: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, कोर्ट में आत्मसमर्पण

Admindelhi1
11 July 2025 8:03 PM IST
Bareilly: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, कोर्ट में आत्मसमर्पण
x

बरेली: शहर के जोगीनवादा की चावल मंडी मे हुए गोलीकांड का आरोपी अमित राठौर रुहेलखंड चौकी पुलिस की हिरासत से भाग गया। एसओजी ने उसे पकड़कर चौकी पुलिस को सौंपा था। इस मामले में सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने रुहेलखंड चौकी प्रभारी जगत सिंह और सिपाही सचिन को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर आरोपी अमित राठौर ने चौकी से भागकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

दरअसल आरोपी अमित को मुठभेड़ मे घायल होने का खतरा सता रहा था। वह काफी समय से छुपकर शहर में ही रह रहा था और कोर्ट में हाजिर होने की योजना बना रहा था। इस दौरान वह एसओजी के हाथ चढ़ गया, जिसके बाद उसे रुहेलखंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिसवाले उसे लॉकअप में बंद नहीं किया। चौकी पर बैठाए रहे और खुद इधर-उधर चले गए। मौका पाकर अमित राठौर चौकी से फरार हो गया और फिर कोर्ट में हाजिर हो गया।

Next Story