- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: क्लीनिक में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: क्लीनिक में हुई हिंसक वारदात का आरोपी गिरफ्तार
Admindelhi1
20 Jan 2026 6:34 PM IST

x
बरेली: क्लीनिक मे घुसकर पिता-पुत्र ने संचालक से मारपीट की और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। सुभाषनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गन्ना मिल के पास रहने वाले धीरज का कहना है कि सिगरेट गोदाम वाली गली मे उनका क्लीनिक व मेडिकल स्टोर है। महीने भर पहले उनके क्लीनिक के पास रोहित नाम के युवक का झगड़ा हुआ था। जिसमें लोगों ने समझौता करा दिया। रविवार देर रात रोहित और उसका पिता कमलेश शराब पीकर उनके क्लीनिक पर पहुंचे।
आरोपियों ने गालीगलौज कर उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रोहित ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए लेकिन उन्होंने कुर्सी आगे करके खुद को बचा लिया। मगर उनका हाथ फिर भी जख्मी हो गया। बीचबचाव की कोशिश में स्टाफ से भी मारपीट की गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Tagsबरेलीक्लीनिकहिंसकवारदातआरोपीगिरफ्तारBareillyclinicviolentincidentaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





