उत्तर प्रदेश

Bareilly: 11 केवी लाइन गिरने से फरीदपुर में हादसा, एक मौत, एक झुलसी

Admindelhi1
21 Jun 2025 6:26 PM IST
Bareilly: 11 केवी लाइन गिरने से फरीदपुर में हादसा, एक मौत, एक झुलसी
x
"महिला झुलसी"

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे गुरुवार रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से दीपपुर गांव में करंट फैल गया। इसके कारण घरों में लगे बिजली के बोर्ड फुंक गए। इससे बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घर में फाल्ट होने से विद्युत तार टूटकर गिरे।

महिला को करंट का झटका लगा तो वह दूर जाकर बक्से पर गिरी। बक्से में करंट उतरने से महिला झुलस गई। उसका उपचार कराया गया है। जमीन मे करंट फैलने से कुछ जानवरों भी चपेट मे आ गए। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर तिराहा मे गुरुवार रात 8 बजे गांव के लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में थे। बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान गांव के पास से गुजर रही 11 केवी की लाइन टूटने के बाद सपोर्ट वायर पर लटक गई। इसके जरिये करंट एलटी लाइन में आ गया और लोगों के घरों तक पहुंच गया। इसके साथ ही गांव में जगह-जगह फाल्ट होने लगे। गांव के प्रेमराज ने बताया कि करंट घरेलू लाइन मे आने के कारण फॉल्ट हुआ। एक तार टूट कर पास ही बैठे उनके बेटे विजेंद्र पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। नरेश ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता पंखे के नीचे बैठी थी। करंट से पंखे मे चिंगारी निकली और सुनीता झुलस गई। झटका लगने के कारण वह भी दूर जाकर गिरे।

ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। करंट के झटके महसूस करने के बाद लोग जहां थे वही पर जमीन का बचाव करते हुए घरों के अंदर कुर्सी, मेज और तख्त पर चढ़कर बैठ गए। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के चारों ओर से लाइन गुजर रही है। तार जर्जर हो गए हैं। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से लाइन हटवाने की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नही हुई।

Next Story