उत्तर प्रदेश

Bareilly: 30 लाख रुपये के बकाया टैक्स मे फरार व्यापारी संजय गिरफ्तार

Admindelhi1
24 May 2025 6:57 PM IST
Bareilly: 30 लाख रुपये के बकाया टैक्स मे फरार व्यापारी संजय गिरफ्तार
x

बरेली: जनपद के थाना प्रेमनगर पुलिस ने 30,12,756 रुपये के बकाया टैक्स के मामले मे कोर्ट मे पेश न होने वाले व्यापारी संजय अरोरा को शुक्रवार को घर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रेमनगर प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि राजेन्द्रनगर निवासी संजय अरोरा पर राज्य कर विभाग का टैक्स बकाया था।

विभाग की ओर से उसे कई बार नोटिस जारी कर रकम जमा करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने बार-बार आदेशों की अनदेखी की। इसके बाद असिस्टेंट कलेक्टर व डिप्टी कमिश्नर, राज्यकर खंड-4, बरेली ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 171 के तहत संजय अरोरा के खिलाफ रिकवरी वारंट जारी किया। कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने शुक्रवार को संजय के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत मे ले लिया। पुलिस उसे थाने लेकर आई और शुक्रवार शाम असिस्टेंट कलेक्टर की अदालत में पेश किया।

संजय अरोरा लंबे समय से सरकारी आदेशों को नजरअंदाज कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सटीक जानकारी और कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया।

Next Story