उत्तर प्रदेश

Bareilly: नवरात्रि पूजा के लिए खास मुहूर्त, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

Admindelhi1
19 March 2026 4:09 PM IST
Bareilly: नवरात्रि पूजा के लिए खास मुहूर्त, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग
x
"नवरात्रि पर खास ज्योतिषीय संयोग"

बरेली: चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। पहले दिन प्रतिपदा सुबह 6:52 बजे से प्रारंभ होगी। इसी दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर नवरात्र का शुभारंभ किया जाएगा। कलश स्थापना के समय अमावस्या का प्रभाव रहने के साथ ही शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे है। यह दुर्लभ संयोग 72 साल बाद बन रहा है जो अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आचार्य राजेश कुमार शर्मा के अनुसार कलश स्थापना के गुरुवार को सुबह 6:52 से 8:23 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त रहेगा जबकि दूसरा मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:46 बजे तक होगा।

इन शुभ समय मे विधिपूर्वक कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू करना विशेष फलदायी माना गया है। आचार्य प्रखर मिश्र ने बताया कि इस बार कलश स्थापना के समय अमावस्या का प्रभाव रहने के साथ शुक्ल, ग्रहम और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग वन रहे हैं। करीब 72 साल वाद बन रहे इस दुर्लभ संयोग को अत्यंत शुभ माना जा रहा है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक की पूजा-अर्चना की जाएगी। 26 और 27 मार्च को अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन होगा।।

Next Story