- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : भाईचारे की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : भाईचारे की तस्वीर, मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प
Saba Naaz
11 July 2025 6:19 PM IST

x
Bareilly बरेली : मिश्रित आबादी के जिस जोगी नवादा इलाके में दो साल से सांप्रदायिक विवाद और तनातनी का माहौल था, वहां शुक्रवार को अमन के माहौल में सौहार्द के फूलों की बारिश हुई।
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय की अगुवाई में जोगी नवादा की उसी शाहनूरी मस्जिद के पास कांवड़ियों के पहले जत्थे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की, जहां दो साल पहले दोनों समुदाय के लोगों में पथराव के बाद पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।
शिवनंदन शर्मा के इस जत्थे में करीब डेढ़ सौ कांवड़िये नाचते गाते हरिद्वार के लिए रवाना हुए। कांवड़ियों पर करीब पचास मुस्लिम भाइयों ने पुष्प वर्षा की। साथ ही फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। सीओ समेत पुलिस टीम को भी फूलमाला पहनाई गईं। इससे पहले मुस्लिम भाइयों ने शाहनूरी मस्जिद में नमाज अदा की थी। इसके थोड़ी देर बाद ही भोले के जयकारे लगाते कांवड़िये पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Tagsबरेलीभाईचारेतस्वीरमुस्लिमbareillybrotherhoodpicturemuslimजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





