उत्तर प्रदेश

Bareilly: चलते वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Admindelhi1
20 April 2026 9:32 AM IST
Bareilly: चलते वाहन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
x

बरेली: थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब संभल से बरेली आ रही एक कार अचानक आग का गोला बन गई। घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के बल्लिया ओवरब्रिज के पास की है जहां बीच सड़क पर लगी आग ने राहगीरों को दहशत मे डाल दिया। जलती कार को देख हाईवे पर वाहनों की चाल थम गई। जानकारी के अनुसार कार मे सवार नदीम असगर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान अचानक गाड़ी से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन रोककर वाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही क्षणों में पूरी कार लपटों मे घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। परसाखेड़ा प्रभारी के बंसल ने बताया कि एक कार में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

Next Story