उत्तर प्रदेश

Bareilly: रिठौरा हाईवे पर गन्ना फैलने से लगा लंबा जाम

Admindelhi1
30 Dec 2025 3:16 PM IST
Bareilly: रिठौरा हाईवे पर गन्ना फैलने से लगा लंबा जाम
x

बरेली: जनपद के रिठौरा कस्बे मे ट्रक से हाईवे पर गन्ना गिरने से जाम लग गया। इसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। पुलिस ने मार्ग से गन्ना हटवाकर जाम खुलवाया। कस्बा मे पुलिस चौकी के पास हाईवे पर पीलीभीत से बरेली की ओर गन्ना लदा ट्रक निकल रहा था।

अचानक डाला खुलने से गन्ने की फांदियां रोड पर गिर गई। उस समय वाहन के पीछे कोई नही था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक आगे निकल गया। देखते ही देखते गन्ने के लूट शुरू हो गई। लंबा जाम लग गया। चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता, एस आई दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से गन्ना हटवाकर जाम खुलवाया।

कुछ देर बाद ट्रक स्वामी चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गन्ना दे दिया।

Next Story