- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तस्कर के...
Bareilly: तस्कर के कब्जे से नकदी और स्कूटी समेत भारी मात्रा में चरस मिली

बरेली: जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम अवैध चरस, ₹4,500 नकद, एक मोबाइल फोन और एक स्कूटी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर अरमान उर रहमान लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
थाना प्रेमनगर के उपनिरीक्षक मो. सरताज अपनी टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग में जुटे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुदेशिया पुल के नीचे दो युवक स्कूटी पर खड़े होकर चरस बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत दबिश दी और एक युवक को मौके से धर दबोचा, जबकि उसका दूसरा साथी तालिब मतलूब फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी से यह मिला
320 ग्राम अवैध चरस
₹4,500 नकद
एक मोबाइल फोन
एक स्कूटी
कैसे करता था चरस की तस्करी?
पुलिस पूछताछ में अरमान ने खुलासा किया कि वह अपने साथी तालिब मतलूब के साथ हिमाचल प्रदेश से चरस खरीद कर बरेली व आसपास के इलाकों में बेचता था। वह हर बार हिमाचल में कोर्ट की तारीख के बहाने जाता और चरस लेकर लौटता था। उसने बताया कि इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है।
अरमान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
मुकदमा संख्या 244/25, धारा 8/20 NDPS एक्ट, थाना प्रेमनगर, बरेली
मुकदमा संख्या 112/19, धारा 8/15(C) NDPS एक्ट, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली
पुलिस अधीक्षक आर्य ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मादक पदार्थों के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।





