- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: झांसे में...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: झांसे में लेकर युवती को बनाया बंधक, सामूहिक शोषण का मामला दर्ज
Tara Tandi
13 May 2025 11:46 AM IST

x
Nawabganj नवाबगंज : एक युवती का पति से समझौता कराने का झांसा देकर दो दोस्तों ने होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक दुष्कर्म करते रहे। युवती की शिकायत पर थाना नवाबगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दोनों को तलाश कर रही है।
महिला का उसके पति के साथ विवाद चल रहा था। उसने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और मायके में ही रह रही थी। महिला का आरोप है कि पति से समझौता कराने का झांसा देकर बिथरी क्षेत्र के कमुआ कला निवासी राजवीर सिंह उर्फ पप्पू और उसके दोस्त भुता के पल्ली म्यूड़ी निवासी पिन्टू ने 8 नवंबर 2024 को उसे गांव के बाहर बुला लिया।
उसके बाद उससे बोले कि उसके पति शहर के एक होटल में हैं। वहीं पर दोनों को आमने-सामने बिठाकर बातचीत करा कर समझौता करा दिया जाएगा।
दोनों आरोपी उसे सेटेलाइट चौराहे पर स्थित एक होटल में लेकर आए। जहां पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार छह माह तक दुष्कर्म किया। आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता ने पूरी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पीड़िता ने थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पति से चल रहे विवाद में समझौता कराने का झांसा देकर दो आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है
TagsBareilly झांसे लेकर युवतीबनाया बंधकसामूहिक शोषणमामला दर्जBareilly A girl was deceivedheld hostagegang-rapedcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





