उत्तर प्रदेश

Bareilly: दो अलग-अलग हादसों मे एक किसान और एक ठेला चालक की मौत

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:37 PM IST
Bareilly: दो अलग-अलग हादसों मे एक किसान और एक ठेला चालक की मौत
x

बरेली: जनपद मे दो अलग-अलग हादसों मे एक किसान और एक ठेला चालक की मौत हो गई। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा उर्फ बुलंद नगर में गुरुवार सुबह बरेली से अपने गांव सिथरा जा रहे कार सवार रंजीत ने ट्रक से बचने के लिए कार पहले तो पूर्व प्रधान लियाकत खां के दो गोवंशीय पशुओं पर चढ़ा दी, जिससे दोनों घायल हो गए, इसके बाद पास में ही घर के बाहर चारपाई पर सो रहे मोहम्मद साबिर खां (60) की चारपाई में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर गिरे। जोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल को तुरंत एम्बुलेंस से शहर अस्पताल भिजवाया जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी नगीना बेगम बेसुध हो गईं, उसे दो बेटे पांच बेटियां है। वही थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर के छोटे लाल यादव (50) सड़क किनारे ठेला लगाकर शीतल पेयजल बेचकर परिवार चलाता था। गुरुवार दोपहर बाद वह ठेला लेकर जा रहे थे। बरेली- पीलीभीत हाईवे पर श्री बालाजी मंदिर के निकट हाइड्रा ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने हाइड्रा चालक सुशील यादव निवासी फाजिल महुवा गंगौली रायबरेली को पकड़कर पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक अपने पीछे एक बेटा राजीव और पत्नी हीरा कली को छोड़ गए।

Next Story