- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पुलिस मे...
Bareilly: पुलिस मे नौकरी लगवाने के नाम पर 22 लाख की ठगी का मामला सामने आया

बरेली: ठगों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को उनके बेटों की पुलिस मे नौकरी लगवाने के नाम पर 22 लाख रुपये ले लिए। नौकरी नहीं लगने पर जब उसने रुपये वापस मांगे तो मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामप्रसाद निवासी ग्राम सिंधौली ने बताया वह सेवानिवृत शिक्षक है और पैरालिसिस है। उसकी मुलाकात विवेक कुमार मौर्य निवासी अनवा थाना शाहाबाद जिला रामपुर से 2023 में हुई थी। जिसने स्वयं को राष्ट्रीय चैनल का पत्रकार बताया था।
पुलिस विभाग में अच्छी पकड़ और जान पहचान बताई थी, उसने कहा आपके दोनों बेटे बेरोजगार हैं। पैसे की व्यवस्था करोगे तो उनकी नौकरी पुलिस में लगवा दूंगा। विवेक कुमार मौर्य अपने पिता मानवेंद्र को लेकर उसके घर आया और उसके बेटों के कागज लिए और कहा 30 लाख रुपये खर्च होंगे एक या डेढ़ साल में नौकरी का नियुक्ति पत्र आ जाएगा। उसने लखनऊ मे अपने सहयोगी संजय मिश्रा और कोतवाल विजेंद्र सिंह जो डीजीपी दफ्तर लखनऊ में पैसा पहुंचाते हैं। सभी लोगों की बात पर भरोसा करके 17 नवंबर 2023 से 11 नवंबर 2024 तक अलग-अलग तारीखों में 22 लाख रुपये गवाहों की मौजूदगी में विवेक कुमार और उसके पिता मानवेंद्र कुमार को दिए। 15 जनवरी 2025 को ज्वाइनिंग लेटर देने का वादा किया।
ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया तो कहा तुम अपना रुपया भूल जाओ वरना दोनों बेटों को जेल मे सड़वा देंगे। जब वह आरोपी के घर गया तो वहां मौजूद विवेक मौर्य और मानवेंद्र ने उसके साथ गए लोगों को गालियां दी और मारापीटा और उसके पुत्रों को जान से मरवाने की धमकी दी। अब वह रुपये वापस पाने के लिए भटक रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रयागराज सिंह ने बताया विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट के आदेश के तहत आरोपी विवेक कुमार मौर्य, मानवेंद्र, संजय कुमार मिश्रा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





