उत्तर प्रदेश

Bareilly: समर्थकों की भीड़ के बीच कैबिनेट मंत्री पर हुई फूलों की बरसात

Admindelhi1
13 March 2026 3:06 PM IST
Bareilly: समर्थकों की भीड़ के बीच कैबिनेट मंत्री पर हुई फूलों की बरसात
x

बरेली: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के होली मिलन समारोह मे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। मंत्री ने जमकर फूलों की बरसात की और होली की शुभकामनाएं दी। बुधवार को नगर के भाजपा कैंप कार्यालय पर लोगों ने कैबिनेट मंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाई। ग्रामीण क्षेत्र से आई टोलियों ने होली के पारंपरिक गीत गाए और लोक नृत्य किया।

यहां पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह, कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक बहोरन लाल मौर्य, एमपी आर्या, विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, राजू उपाध्याय, अरविंद चौहान, डॉ.दुष्यंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह, वेद प्रकाश यादव, मित्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजेता सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, जयलाल लोधी, नरेंद्र सिंह राजपूत, आफताब अहमद खां, संजय अग्रवाल, सूरजभान गुप्ता, रोहित सिंह, जय गोविंद सिंह, प्रभाकर शर्मा, आशु सिंह, अनमोल गुप्ता, राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्रा, महेंद्र सिंह राणा, जगदीश सिंह चौहान, डॉ. मान सिंह, रामवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन रामनिवास मौर्य ने किया।

Next Story