उत्तर प्रदेश

Bareilly: जनसेवा की दिशा में बड़ा कदम, मेयर ने युवा सेवक संघ की शुरुआत की

Admindelhi1
1 Jun 2025 2:22 PM IST
Bareilly: जनसेवा की दिशा में बड़ा कदम, मेयर ने युवा सेवक संघ की शुरुआत की
x
"इलाज से वंचित नहीं रहेंगे गरीब"

बरेली: स्मार्ट सिटी के जीआईसी ऑडिटोरियम सभागार मे मेयर डॉ. उमेश गौतम और उनके पुत्र पार्थ गौतम ने शनिवार को युवा सेवक संघ के गठन की घोषणा की। इसे गैर राजनीतिक संगठन बताया। संगठन के शुभारंभ पर मेयर ने गरीबों के मुफ्त इलाज का वादा किया। आयुष्मान कार्ड न होने पर भी कोई भी गरीब व्यक्ति इलाज से वंचित नही रहेगा। पार्थ फाउंडेशन द्वारा शहर मे किये कार्यों की जानकारी भी दी। मिशन अस्पताल में पार्थ फाउंडेशन के जरिये गरीबों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसमें भर्ती शुल्क, ऑपरेशन शुल्क, सामान्य डिलीवरी, बिस्तर, नर्सिंग केयर और परामर्श शुल्क भी शामिल हैं। युवा सेवक संघ का मुख्य मकसद लोगों की सेवा करना होगा। शहर का तेजी से विकास करने का काम किया जा रहा है। शहर में 2026 तक कोई भी कच्चा मार्ग नहीं होगा। इसको लेकर कार्ययोजना बनाई गई है। हमने सेवा का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हेलमेट और टी शर्ट दी गई। समारोह में युवा सेवक संघ के प्रधान सेवक पार्थ गौतम ने कहा कि यह संगठन बरेली नगर निगम क्षेत्र, उसके बाद बरेली जिला, फिर बाहर के जनपदों के लोगों की सेवा करेगा। पहले कैंट विधानसभा में संगठन खड़ा किया है। इसके बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा सेवक संघ गैर राजनीतिक संगठन है।

इसमें जुड़ने वाले सभी सदस्य सेवक कहलाएंगे। वह भी लोगों से जुड़कर केवल प्रधान सेवक के रूप मे कार्य करेंगे। कहा, यह मंच गैर राजनीतिक है लेकिन बरेली की जनता ने जोर दिया तो चुनाव लड़ने से पीछे नही हटेंगे।

Next Story