- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बाइक सवार एक बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने रौंदा, मौत
Tara Tandi
29 Sept 2024 5:00 PM IST

x
Bareilly बरेली । बाइक सवार एक बैंक कर्मचारी को तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने रौंद डाला और फरार हो गया। घायल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कैंट थाना क्षेत्र में बंगला नंबर 14 निवासी 26 वर्षीय अनुराग पुत्र राजेश कुमार सिंह को शनिवार देर रात बाइक से घर लौटते वक्त गांधी उद्यान के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। अनुराग सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के घर वालों ने बताया कि लगभग एक साल से अनुराग एक्सिस बैंक में सेल्स ऑफिसर्स के पद पर तैनात था। शनिवार शाम वह अपने किसी काम से राजेंद्र नगर गया था। वापस लौटते वक्त गांधी उद्यान के पास रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मारी, चाल बस लेकर सेटेलाइट की तरफ फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था, उसकी मां का नाम संगीता है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टक्कर मारने वाली बस को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है।
TagsBareilly बाइक सवारबैंक कर्मचारीतेज रफ्तार रोडवेज बस रौंदामौतBareilly bike riderbank employeespeeding roadways bus ran overdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





