- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अग्निवीर...
Bareilly: अग्निवीर भर्ती के लिए 850 युवाओं ने लगाई दौड़, 600 चयनित

बरेली: भारतीय सेना का हिस्सा बनने को नौजवान अग्निवीर भर्ती मे पूरी जान झोकते दिखाई रहे है। जाट रेजिमेंट सेंटर परिसर मे आयोजित भी रैली में गुरुवार को 850 युवाओं ने उम्मीद की दौड़ लगाई। 600 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिकित्सा परीक्षण मे बुलाया गया है। गुरुवार को हुई भर्ती मे हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के 1074 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
इसमे अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) तथा अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कोपर टेक्निकल पदों के लिए युवाओं को बुलाया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 850 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रारंभिक परीक्षणों में 600 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। शुक्रवार को 818 युवा लगाएंगे दौड़ः अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को बहराइल, बलरामपुर और सीतापुर के 818 युवा शामिल होंगे। शुक्रवार सुबह होने वाली दौड़ के लिए गुरुवार रात से ही इन्हें जाट सेंटर ग्राउंड में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है।





