- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: 34...
Bareilly: 34 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, शहनाज बेगम को 48 घंटे में छोड़ना होगा देश

बरेली: जिले में 34 पाकिस्तानी नागरिक किसी न किसी काम से या अपनी रिश्तेदारी में रह रहे हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाना होगा। केंद्र सरकार ने 48 घंटे में देश को छोड़ने का आदेश दिया है।
34 में से एक महिला को जाना होगा पाकिस्तान
पहलगाम में आंतकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। ऐसे में बरेली में रह रहे 34 पाकिस्तानी नागरिकों में से एक महिला का नाम सामने आया, जिसे भारत को छोड़ना होगा। जानकारी के मुताबिक महिला विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा (एसपीईएस) के आधार पर भारत आई थी।
कराची की रहने वाली है महिला
बता दें, शहनाज बेगम पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं। बरेली के बारादरी में महिला का मायका है। अपनी बीमार मां को देखने के लिए शहनाज बरेली आई हुई थीं। शहनाज बेगम विशेष उद्देश्य प्रवेश वीजा(एसपीईएस) पर भारत आई हैं। जबकि अन्य लोगों के पास लॉन्ग टर्म वीजा है। शहनाज बेगम को 48 घंटे मे देश छोड़ना होगा। अन्य 33 पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है।





