उत्तर प्रदेश

Bareilly: 3058 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहयोग

Admindelhi1
17 March 2026 3:01 PM IST
Bareilly: 3058 लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहयोग
x
"आवास योजना को मिली गति"

बरेली: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत सोमवार को जिले के चिन्हित पात्र 3058 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की रकम के रूप में एक-एक लाख रुपये उनके खातों मे ट्रांसफर किए गए। विकास भवन मे आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी और माननीय उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नवरात्रि से पूर्व हमारी मातृशक्ति को यह भेंट दी गयी है। उक्त आवासों में निशुल्क विद्युत कनेक्शन और हर घर जल योजना के माध्यम से पीने की पानी की भी सुविधा उपलब्ध करायी जाए।

विकास भवन सभागार मे कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ़ राघवेंद्र शर्मा, डीएम अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा रामजनम यादव सहित लाभार्थियों ने देखा। जनपद के 3058 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। डीएम ने कहा कि इन आवासों में निशुल्क विद्युत कनेक्शन और हर घर जल योजना के तहत पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Next Story