उत्तर प्रदेश

Bareilly: भक्ति और अकीदत के साथ मना 201वां उर्स

Admindelhi1
25 Jun 2025 12:01 PM IST
Bareilly: भक्ति और अकीदत के साथ मना 201वां उर्स
x

बरेली: आज सय्यद रसूल शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 201 वाँ उर्स दरगाह स्तिथ सिविल लाइन्स नियर रोटरी क़लब बरेली मे तीन रोज़ा उर्स मेहंदी हसन व अब्दुल तालिब खा की सरपरस्ती मे मनाया गया अब्दुल तालिब खा ने बताया पहले दिन बाद नमाज़े फजर क़ुरान खानी बाद नमाज़े ईशा नाते मनकबत तक़रीर का प्रोग्राम रहा दूसरे दिन बाद नमाज़े ईशा कवबाली की महफ़िल सजी चाँद साबरी क़व्वाल ने नबी की शान मे खूबसूरत कलाम पेश किये तीसरे दिन 23 जून को 10 बजे हज़रत सय्यद रसूल शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का कुल शरीफ हुआ क़व्वाल चाँद साबरी व उनके साथियों ने रंग पड़ा।

फ़ातह मुफ़्ती तौहीद रज़ा खा व हाफ़िज़ खालिद सहाब ने पढ़ी और मुल्क की खुशहाली अमनो अमान ज़ायरीनो के कारोबार तरक्की खुश हाली की दुआ ए खैर की उर्स ए सय्यद रसूल शाह बाबा मे जायरीनओ की बड़ी तादात रही उर्स मे डॉक्टर सरताज हुसैन नूरी, अब्दुल खालिद खा,सादिक़ खा,मोईनुद्दीन, फ़ाईम खान, हाजी मेहंदी हसन जी, मौलाना गरीब रज़ा, सलीम खा नूरी, अलीम खा, फैज़ खान आदि मौजूद रहे।

Next Story