- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बस और कार...

x
Bareilly बरेली। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में शाही के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पीलीभीत के मशहूर कव्वाल सईम कव्वाल(55 साल) और अकरम(32 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अरशद कव्वाल समेत उनकी टीम के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अलीगढ़ से लौट रहे थे कलाकार
अरशद कव्वाल, जिन्हें अरशद काम्बली के नाम से जाना जाता है, पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गहलुईया गांव के निवासी हैं। वे अलीगढ़ में एक कव्वाली कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में धौरेरा गांव के पास उनकी इनोवा गाड़ी टनकपुर डिपो की रोडवेज बस से टकरा गई। बस टनकपुर से बरेली की ओर आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
घटनास्थल पर हुई दो की मौत
इस हादसे में सईम कव्वाल और उनके सहयोगी अकरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरशद काम्बली, वहीद बेग, जावेद और शोहरत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नवाबगंज पुलिस ने इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।
कव्वाली जगत में शोक की लहर
कव्वाली जगत में शोक की लहरइस दुखद हादसे से बरेली और पीलीभीत के लोग सदमे में हैं। अरशद काम्बली और उनकी टीम कव्वाली की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं, जिनके लाखों प्रशंसक हैं। इस घटना ने उनके चाहने वालों को गहरे दुख में डाल दिया है।
TagsBareilly बस कार टक्कर2 मौतकई घायलBareilly bus car collision2 deadmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





