- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: बिल न जमा...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: बिल न जमा करने पर 150 लोगों का कट गए कनेक्शन
Tara Tandi
24 Nov 2024 11:36 AM IST

x
Bareilly बरेली: बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने का शनिवार को अभियान चलाया। टीमों ने अलग-अलग इलाकों में 150 से अधिक कनेक्शन काटे और 20 लाख रुपये का बकाया जमा कराया। जिन लोगों ने बिल जमा कर दिया, उनके कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए।
विभाग ने सौ करोड़ से अधिक के बकाया बिल वसूली के लिए अभियान शुरू किया गया है। शहर के चारों डिवीजन में शनिवार को सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, गणेशनगर, कुतुबखाना, मिशन सब स्टेशन, किला, सीबीगंज, परसाखेड़ा, महानगर, डेलापीर, पुराना शहर, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर कार्रवाई की गई। कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता विपुल जैन ने बताया कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
TagsBareilly बिल जमा150 लोगोंकट गए कनेक्शनBareilly bill deposited150 peopleconnections cutजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





