उत्तर प्रदेश

Bareilly: रेंज स्तर पर 1488 चयनितों को सिपाही बनने का मिलेगा नियुक्ति पत्र

Admindelhi1
12 Jun 2025 12:28 PM IST
Bareilly: रेंज स्तर पर 1488 चयनितों को सिपाही बनने का मिलेगा नियुक्ति पत्र
x

बरेली: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 के नियुक्ति पत्र 16 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वितरित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वितरित करेंगे। इसके लिए डीआईजी अजय कुमार साहनी ने विशेष इंतजाम किए है। चारों जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। चार सीओ भी अभ्यर्थियों के साथ जाएंगे। बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं से 1488 अभ्यर्थी लखनऊ जाएंगे। इनमें से 1240 अभ्यर्थी पुरुष और 248 अभ्यर्थी महिला हैं। सभी अभ्यर्थी 15 जून को अपने-अपने जनपदों से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

डीआईजी ने सभी कप्तानों को निर्देशित किया है कि वे लोग महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा, खानपान, ठहराव और आवागमन पर विशेष ध्यान दें। सभी नोडल अधिकारी यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। अभ्यर्थियों के आवास, स्नानगृह, शौचालय और जनरेटर का विशेष तौर पर प्रबंध कर लें। उन्होंने निर्देशित किया कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों को साथ भेजा जाए। किसी तरह की असुविधा और असुरक्षा की स्थिति से बचने के लिए महिला हेल्प डेस्क को एक्टिव किया जाए।

चारों जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बरेली में एसपी ट्रैफिक, बदायूं और शाहजहांपुर में एसपी रूरल और पीलीभीत में एडिशनल एसपी अभ्यर्थियों की बसों, ठहराव, खानपान और शौचालय जैसी सुविधाओं का समुचित समन्वय कराएंगे। डीआईजी ने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ चारों जिलों के चार सीओ जाएंगे। ये अधिकारी बसों की निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था देखेंगे। सभी बसों की सुरक्षा के लिए उप निरीक्षकों और सिपाहियों की तैनाती की गई है। मेरठ, मुरादाबाद और पीछे के जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फरीदपुर और शाहजहांपुर में दो स्थानों पर बसों के ठहराव निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा उनके रहने की भी व्यवस्था की गई है।

Next Story