- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly : काम के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly : काम के बहाने दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा
Tara Tandi
1 May 2025 1:32 PM IST

x
Bareilly बरेली। कारचोबी का काम करने वाली लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने उपरांत दुष्कर्म करने के आरोपी थाना देवरनियां के मुड़िया जागीर निवासी जाहिद को स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट राघवेन्द्र मणि ने 10 वर्ष कठोर कारावास व 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। कोर्ट ने 9 माह में सभी गवाहों की गवाही पूरी कर मामले में पीड़िता को न्याय प्रदान किया।
सरकारी वकील संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना फरीदपुर में तहरीर दी थी कि वह मजदूरी करने राजस्थान गया था।। 28 अगस्त 2023 की शाम को पत्नी सामान लेने बाजार गयी थी। घर आयी तो पता लगा जाहिद उनकी पुत्री को ले गया है। घर का कीमती सामान आभूषण और 10 हजार रुपये भी ले गया। जाहिद के परिजनों से मिन्नतें की मगर पुत्री व जेवर, नगदी वापस नहीं की।
पीड़िता ने बयान दिया कि घटना वाले दिन जाहिद घर पर कारचोबी का माल देने के लिए आया था। वह घर में अकेली थी। जाहिद ने उसके चेहरे पर कोई पाउडर डाल दिया, जिससे वह नशे में हो गयी। जाहिद घर के बक्से से माल जेवर, व उसे अपने साथ खजूरी मोहल्ला दिल्ली ले गया वहां कमरे में एक-डेढ़ महीना रखा व दुष्कर्म किया। शासकीय अधिवक्ता ने 8 गवाह पेश किये।
TagsBareilly काम बहाने दुष्कर्म10 साल सजाBareilly Rape on the pretext of work10 years imprisonmentBareillyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारRape on the pretext of work
Next Story





