उत्तर प्रदेश

अटेरना गांव में डीजे पर डांस करने को भिड़े बराती व घराती

Admin Delhi 1
27 Feb 2023 2:24 PM GMT
अटेरना गांव में डीजे पर डांस करने को भिड़े बराती व घराती
x

बुढाना: अलीपुर अटेरना गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के युवकों में मारपीट हो गयी। इस घटना में लड़की पक्ष के छह युवक घायल हो गए।

शाहपुर कस्बे से बारात रविवार को गांव अलीपुर अटेरना में आई थी। अलीपुर के अटेरना निवासी सुशील सैनी की भतीजी से शादी हुई थी। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों पक्षों के युवाओं के बीच कहासुनी के बाद इगो टकरा गया।

इस घटना में वधु पक्ष के अलीपुर के प्रताप, कार्तिक, चंद्रशेखर, पारस, सारस और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस दौरान घटना की तहरीर किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को नहीं दी गई।

Next Story