उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: दीवार ढही, मलबे में दबकर बच्चे की मौत

Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 8:08 AM IST
बाराबंकी: दीवार ढही, मलबे में दबकर बच्चे की मौत
x
बाराबंकी: रविवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बारिनबाग के रानीमऊ गांव में सतीश सोनी अपने परिवार के साथ कच्ची दीवार के बगल छप्पर के नीचे बैठे थे। वहीं पर पड़ोस के राजभवन का आठ साल का बेटा प्रिंस उर्फ अर्जुन रावत भी खेल रहा था। दोपहर में लगभग तीन बजे अचानक कच्ची दीवार और उस पर रखा छप्पर भरभराकर ढह गया। दीवार गिरने से मलबे में सतीश सोनी, पत्नी शांति, पुत्री रीना, पड़ोस के राजभवन का पुत्र प्रिंस दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी पर ही सभी घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन सतीश की पत्नी शांति की हालत गंभीर बनी हुई है। तहसीलदार महिमा मिश्रा ने बताया कि दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हुई है। कोतवाल आशुतोष मिश्र ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Next Story