उत्तर प्रदेश

Barabanki: खेत से लौटते वक्त नहर में डूबीं दो बहनें

Admindelhi1
27 July 2025 6:59 PM IST
Barabanki: खेत से लौटते वक्त नहर में डूबीं दो बहनें
x
"परिवार में मचा कोहराम"

बाराबंकी: बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गांव के पास बह रही नहर में डूबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना के समय पिता खेत में खाद डाल रहे थे। दोनों बहने घर लौट रही थीं, जहां छोटी का संतुलन खोने से वह डूबने लगी, बचाने में बड़ी बहन भी डूब गई। दोनों के शव निकाल लिए गए हैं।

घटना सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम तुलसीपुर मजरे पर्वतपुर की है। रविवार दोपहर गांव के पास बह रही नहर में डूबकर दो सगी बहनों की मौत हो गई। मृतक बच्चियां कंचन (14) और सौम्या (11) थीं, जो गांव निवासी सुनील वर्मा की बेटियां थीं।घटना के समय बच्चियों के पिता सुनील वर्मा पास ही अपने खेत में धान की फसल में खाद डाल रहे थे। दोनों बहनें भी खेत पर मौजूद थीं। दोपहर के समय वे घर की ओर लौट रही थीं। रास्ते में नहर पड़ती है, जहां यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि छोटी बहन सौम्या नहर के पानी से होकर पार कर रही थी। पानी अधिक होने की वजह से वह संतुलन खो बैठी और डूबने लगी। यह देखकर बड़ी बहन कंचन उसे बचाने के लिए नहर में कूद गई। लेकिन गहराई के कारण वह भी पानी में समा गई। पास में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने यह देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर पिता सुनील वर्मा मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की सांसें थम चुकी थीं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।कोतवाल ने बताया कि घटना जानकारी पर पुलिस पहुंची थी।

Next Story