- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki: नेत्रहीन...
उत्तर प्रदेश
Barabanki: नेत्रहीन युवती से दुष्कर्म करने वाले किशोर आरोपी को सुधार गृह भेजा गया
Admindelhi1
9 Jun 2025 1:26 PM IST

x
बाराबंकी: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक नेत्रहीन युवती के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का किशोर डब्बू यादव घर में घुस आया और जबरन वारदात को अंजाम दे डाला।
शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर को सुधार गृह भेज दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsबाराबंकीफतेहपुरनेत्रहीन युवतीदुष्कर्मकिशोरआरोपीसुधार गृहभेजाBarabankiFatehpurblind girlrapejuvenileaccusedsent to reformatory homeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





