- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki: अपार्टमेंट...
उत्तर प्रदेश
Barabanki: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरी किशोरी, हालत नाजुक
Tara Tandi
10 April 2025 10:57 AM IST

x
Barabanki बाराबंकी। लखनऊ हाईवे स्थित शालीमार मन्नत अपार्टमेंट के ए-4 ब्लॉक से बुधवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। किशोरी मुस्कान चौहान को गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात अचानक जोरदार आवाज और चीख सुनाई दी।
मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि किशोरी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुस्कान जींस और टॉप पहने थी और पांचवीं मंजिल से नीचे गिरी थी। घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों को संदेह है कि किशोरी को किसी ने धक्का दिया हो, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह खुद गिरी या किसी ने उसे गिराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा है। मुस्कान के पिता किशन लाल ईंट-भट्ठा व्यवसायी हैं। जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की तहकीकात कर रही है।
TagsBarabanki अपार्टमेंटपांचवीं मंजिलगिरी किशोरीहालत नाजुकBarabanki apartmentfifth floorteenage girl fellcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





