- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki: गर्भवती को...
उत्तर प्रदेश
Barabanki: गर्भवती को ससुराल में दी गई खतरनाक धमकी, केस दर्ज
Tara Tandi
28 April 2025 11:40 AM IST

x
Barabanki बाराबंकी । असन्द्रा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला डरकर अपने मायके चली गई। मनचाहा दहेज न मिलने पर प्रताड़ित की जा रही विवाहिता को टुकड़ों में काट कर फ्रिज में बंद करने की धमकी दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम जियनपुर गांव की रहने वाली सूफिया बानो ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और जानलेवा धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सूफिया बानो की शादी करीब एक वर्ष पूर्व मोहम्मद आवेश पुत्र शब्बीर निवासी बुद्ध बिहार कॉलोनी प्रेमबा, चिनहट लखनऊ से हुई थी। शादी के बाद से ही पति मोहम्मद आवेश, ससुर शब्बीर, सास नसरीन और अन्य ससुरालीजन दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
सूफिया ने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को सास नसरीन, ननदें नाजरीन, नाजिया, नर्गिश, उजमा और देवर जैद व वैस ने उसे गालियां दीं, डंडों व लात-घूंसों से मारा-पीटा और धमकी दी कि बच्चा पैदा होने के बाद तुम्हें काटकर फ्रिज में बंद कर देंगे। लाख-दो लाख खर्च भी कर देंगे। डरी-सहमी सूफिया किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची और असन्द्रा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
TagsBarabanki गर्भवती ससुरालदी गई खतरनाक धमकीकेस दर्जBarabanki pregnant in-laws got dangerous threatscase filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारa
Next Story





