- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki: पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश
Barabanki: पुलिस ने मार्फीन के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया
Admindelhi1
24 Feb 2025 8:18 AM IST
x
पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी करके उसे दबोचा
बाराबंकी: हत्या जैसे जघन्य कई अपराधों में संलिप्त एक आरोपित को मारफीन के साथ थाना रामनगर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 65 ग्राम मारफीन मिली है। शनिवार की रात को उपनिरीक्षक राम अवतार टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। रामनगर फतेहपुर मार्ग किशनपुर मोड़ के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का लगा। पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास 65 ग्राम मारफीन और 200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
उपनिरीक्षक ने बताया कि पूछताछ पर पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम फतेहपुर के अहमदपुर मजरा गुढ़वाली निवासी शिवकुमार बताया है। उस पर देवा व फतेहपुर कोतवाली में हत्या, हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ रखने और गुंडागर्दी समेत कई धाराओं में छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Tagsबाराबंकीक्राइम न्यूज़पुलिसमार्फीनआरोपितगिरफ्तारशकआधारघेराबंदीदबोचाBarabankiCrime NewsPoliceMorphineAccusedArrestedSuspicionBasisSiegeCaughtजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





