- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Barabanki : करंट की...
उत्तर प्रदेश
Barabanki : करंट की चपेट में आईं मां-बेटी, मौत ने घर को बनाया सूना
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:22 PM IST

x
Barabanki बाराबंकी : असंद्रा कस्बे में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। कपड़े उतारते समय लोहे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई।
घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, असंद्रा कस्बे के पट्टी सैयद मोहल्ला निवासी अली हैदर की 24 वर्षीय पुत्री चमन ज़हरा दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी के चलते छत पर सुखाए गए कपड़े उतारने गई थी। कपड़े जिस लोहे के तार पर फैले थे, उसी में तकनीकी कारणों से करंट दौड़ रहा था। जैसे ही चमन ने कपड़ों को छूने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आकर चिपक गई। बेटी की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां कनीज़ फातिमा (45) दौड़ती हुई छत पर पहुंचीं और बेटी को बचाने का प्रयास करने लगीं।
मगर जैसे ही उन्होंने बेटी को छूआ, वह खुद भी करंट की चपेट में आ गईं। जब तक अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंचे, तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। परिजन और स्थानीय ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना असंद्रा के प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा करंट प्रवाहित तार से हुआ प्रतीत होता है, बिजली विभाग से तकनीकी जांच भी करवाई जा रही है।
Tagsबाराबंकीकरंटमां-बेटीमौतBarabankicurrentmother-daughterdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





