उत्तर प्रदेश

Barabanki: शिव भक्ति के साथ हरियाली का संदेश, नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजन

Admindelhi1
30 July 2025 2:00 PM IST
Barabanki: शिव भक्ति के साथ हरियाली का संदेश, नाग पंचमी पर हुआ विशेष आयोजन
x

बाराबंकी: श्रावण मास की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर मनाई गई नाग पंचमी (Nag Panchami) का पर्व मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के वातावरण में मनाया गया। बंदी का पुरवा स्थित जे.बी.एस. इंस्टीट्यूट में इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग स्थापित कर विधिवत पूजन किया गया। विद्यालय परिवार ने नाग देवता को दूध, चना, दुर्वा, मिष्ठान और सिवई अर्पित कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

विद्यालय प्रबंधक पूनम सिंह ने कहा कि यह पर्व पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। जीव-जंतुओं की रक्षा और सम्मान की भावना ही इसकी आत्मा है। कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, आम, अशोक और जामुन के पौधे लगाए गए। साथ ही छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में मेहंदी लगाओ, कजरी गाओ, खुशियां मनाओ जैसे गीतों की गूंज रही।

Next Story