उत्तर प्रदेश

Barabanki: मंदिर चोरी मामले में जांच तेज

Admindelhi1
4 Feb 2026 4:38 PM IST
Barabanki: मंदिर चोरी मामले में जांच तेज
x

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोर दान पात्र में रखी नकदी, शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए समिति के अध्यक्ष संजय गिरी जब बुधवार को मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी के डीवीआर मशीन गायब थी।Hindi news subscription

पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि आज भोर में जब पुजारी शिवम गिरी मंदिर का ताला खोलने गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दान पात्र का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे सारे रुपये गायब थे। पुजारी की जानकारी पर वे मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर समिति ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Next Story