उत्तर प्रदेश

Barabanki: मासूम की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत

Admindelhi1
4 March 2025 12:39 PM IST
Barabanki: मासूम की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत
x
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बाराबंकी: बच्चों पर पल भर की लापरवाही एक परिवार के लिए गहरा सदमा बन गई। बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एक साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिर गई। उसका चेहरा पानी में डूब गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब तक मां की नजर पड़ी, तब तक सबकुछ खत्म हो चुका था। अब परिवार में मातम पसरा है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

फतेहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर टांडा गांव निवासी महफूज और उनकी पत्नी सोमवार को गांव में ही मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी छह साल की बेटी नुसरत और एक साल की बेटी आयशा मौजूद थीं। खेलते-खेलते मासूम आयशा पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर पड़ी। पानी में डूबने से उसका दम घुट गया।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया

घर में मौजूद महफूज के भाई मतलूम को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वह अपनी पत्नी के साथ बच्ची को तुरंत फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागा। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story