उत्तर प्रदेश

Barabanki: भुगतान के बावजूद ईंधन की सप्लाई रुकी, भुगतान के बाद भी नहीं पहुंचा टैंकर

Admindelhi1
15 March 2026 9:50 PM IST
Barabanki: भुगतान के बावजूद ईंधन की सप्लाई रुकी, भुगतान के बाद भी नहीं पहुंचा टैंकर
x

बाराबंकी: जनपद के तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार यहां स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर पिछले कुछ समय से फ्यूल उपलब्ध नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो जाने के कारण वाहन चालकों को दूर-दराज के पंपों पर जाना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंप के मालिक का कहना है कि उन्होंने 7 मार्च को ही टैंकर के लिए भुगतान कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक फ्यूल का टैंकर नहीं पहुंचा है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

फ्यूल की कमी के कारण क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाइक और छोटे वाहनों के चालक पेट्रोल न मिलने से परेशान हैं।

पंप संचालक ने संबंधित कंपनी और अधिकारियों से जल्द टैंकर भेजकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Next Story