उत्तर प्रदेश

Barabanki: बाढ़ से निपटने को लेकर पूरी तैयारी, स्वतंत्र देव ने दी जानकारी

Admindelhi1
20 July 2025 6:34 PM IST
Barabanki: बाढ़ से निपटने को लेकर पूरी तैयारी, स्वतंत्र देव ने दी जानकारी
x

बाराबंकी: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लोधेश्वर महादेवा के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर में जाकर पूजन अर्चन व रुद्राभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की। रविवार को दोपहर 12बजे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयाऱण ने शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का पूजन अर्चन जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार द्वारा पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए शासन व प्रशासन पूरी तरह तैयार है सरयू नदी में संभावित बाढ़ के मद्देनजर अग्रिम तैयारिया की जा चुकी है तथा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है सभी क्षेत्रीय अधिकारी लगातार जमीन पर निगरानी कर रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि 200 से अधिक परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है लगभग 80% कार्य पूरा किया जा चुका है किसी भी प्रकार की जनहानि न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी रामनगर विवेकशील यादव क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी महादेवा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story