उत्तर प्रदेश

Barabanki: मंदिर हादसे पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Admindelhi1
28 July 2025 1:27 PM IST
Barabanki: मंदिर हादसे पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
x

बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के लिए हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

जानकारी के अनुसार, अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिला प्रशासन व पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत कार्य तेजी से जारी है।

Next Story