उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत

Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 12:16 PM IST
बाराबंकी: सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत
x
बाराबंकी: रायबरेली मार्ग पर भड़खोरिया गांव के पास रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र हिमांशु 11 वर्ष, वंशू 5 वर्ष एवं पुत्री वंशी 9 वर्ष हैं।सुबह वह मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए हैदरगढ़-रायबरेली मार्ग पर स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर आया हुआ था। यहां से पेट्रोल लेने के बाद वापस लौटते समय सुबह लगभग 7 बजे पीछे से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक खाई में पलट गया देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए सूचना पाकर पहुंची पुलिस मृतक की मोटरसाइकिल को जहां कोतवाली ले आई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
Next Story