उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: घर में अकेली महिला से दुराचार का प्रयास

Bharti Sahu 2
2 Sep 2024 4:26 AM GMT
बाराबंकी: घर में अकेली महिला से दुराचार का प्रयास
x
बाराबंकी: एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के ऊपर घर में घुसकर जबरदस्ती दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि देवा क्षेत्र के भिटौली गांव निवासी अजय यादव उसे घर में अकेला जानकर रात में घर के अंदर घुस गया और उससे जबरन दुराचार का प्रयास किया।
विरोध करने पर उसने मुंह दबाते हुए उसे जानमाल की धमकी दी। इस दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर घर में सो रहे अन्य लोगों को इकट्ठा होता देख अजय घर से भाग गया। बाद में मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
Next Story