उत्तर प्रदेश

बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने की अपील, 5 जनवरी तक वृंदावन आने से करें परहेज

jantaserishta.com
28 Dec 2025 11:58 PM IST
बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने की अपील, 5 जनवरी तक वृंदावन आने से करें परहेज
x
Mathura मथुरा। बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन की तरफ से भक्तों के लिए अपील जारी की गई है। इस अपील में निवेदन किया गया है कि नए साल के अवसर पर भीड़ अधिक हो सकती है, इसलिए यदि संभव हो तो 5 जनवरी तक वृंदावन आने से परहेज करें। बांके बिहारी मंदिर की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि नववर्ष के अवसर पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बढ़ने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ और होने वाली असुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक यदि संभव हो तो वृंदावन आने से परहेज करें; अति आवश्यक होने पर ही यात्रा कार्यक्रम बनाए।
इसके साथ ही सभी बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों से अनुरोध है कि वे वृंदावन आने से पहले स्थिति का आंकलन जरूर कर लें। संभव हो तो इस दौरान यात्रा से परहेज करें। इसके साथ ही कहा गया है कि श्रद्धालु अपने साथ किसी भी प्रकार का बैग अथवा कीमती सामान न लाएं। मंदिर में अनावश्यक समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित प्रवेश और निकास मार्ग का ही प्रयोग करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर की जा रही घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुनने और उनका पालन करने की सलाह दी गई है।
मंदिर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि मंदिर में आने-जाने का रास्ता और गेट अलग-अलग रहेंगे। अनावश्यक समस्याओं से बचने हेतु श्रद्धालु जूता, चप्पल पहनकर मंदिर की तरफ न आएं। जूता और चप्पल की व्यवस्था मंदिर की तरफ से मंदिर से जुड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर की गई है। अतः जूता और चप्पल कृपया निर्धारित स्थान पर ही उतारकर ही आएं।
इसके साथ ही जेबकतरों, चैनकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहने की सलाह दी गई है और बताया गया कि ट्रैफिक जाम एवं गलियों में भीड़ की वजह से भीषण जाम जैसी स्थिति बन सकती है। साथ आने वाले लोग अपने जेब में फोन नंबर लिखकर रखें, ताकि बिछड़ने की स्थिति में वे अपनों से संपर्क कर सकें। बीमार लोगों से मंदिर ना आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों से बचने और चोरों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story