- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ऑपरेशन के वक्त महिला...
उत्तर प्रदेश
ऑपरेशन के वक्त महिला के पेट में छोड़ दी पट्टी, खुलासा होने पर कार्रवाई की मांग
Harrison
11 Aug 2023 2:24 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश | जनपद शामली में एक मरीज की जान के साथ खिलवाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर शामली शहर में देव हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के पेट का ऑपरेशन किया गया था। वहीं पेट के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने लापरवाही से स्पंज अर्थात पट्टी का एक रोल मरीज के पेट में छोड़ दिया। जिसका मरीज को लगभग 1 महीने बाद पता चला। वहीं मरीज के परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत करते हुए लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने एवं अस्पताल को सीज करने की मांग की है।
आपको बता दें कि जनपद शामली में देव नाम से एक हॉस्पिटल कार्यरत है। जिसमें आए दिन मरीजों की मौत की घटनाएं सामने आती रहती है। बीते कुछ दिन पहले भी प्रियंका नाम की एक लड़की का गलत ऑपरेशन होने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें प्रियंका की मौत हो गई थी। वहीं एक बार फिर एक महिला का गलत ऑपरेशन करने का मामला सामने आया है। जहां 31 मई को महिला के पेट का ऑपरेशन हुआ था। जिसमें डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला के पेट में स्पंज अर्थात पट्टी का एक रोल छोड़ दिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में लगातार दर्द रहने लगा। जिसके बाद परिजनों ने कई बार देव हॉस्पिटल में जाकर मामले की शिकायत की। वहीं परिजनों द्वारा महिला का अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे कराने के बाद पता चला कि पेट में स्पंज (पट्टी का एक रोल) छूटा हुआ है। जब यह बात परिजनों ने देव हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बताई तो उन्होंने महिला के पेट की साफ सफाई करने के बहाने से बुलाकर महिला का दोबारा से ऑपरेशन करते हुए पट्टी को बाहर निकाल दिया और ऑपरेशन के दौरान आए खर्च की जिम्मेदारी भी खुद हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उठाने की बात कही। वहीं महिला मरीज के साथ हुई इस घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है। जिन्होंने सीएमओ शामली संजय अग्रवाल से मिलकर हॉस्पिटल को सीज कराने और लापरवाही डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Tagsऑपरेशन के वक्त महिला के पेट में छोड़ दी पट्टीखुलासा होने पर कार्रवाई की मांगBandage left in woman's stomach during operationdemand for action on disclosureजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Harrison
Next Story