उत्तर प्रदेश

बांदा: महिला ने किराया मांगने पर मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप

Admin Delhi 1
1 April 2022 3:57 PM GMT
बांदा: महिला ने किराया मांगने पर मकान मालिक पर लगाया बलात्कार का आरोप
x

क्राइम न्यूज़: पिछले तीन वर्षों से जिस मकान में महिला किराए रहती है। उसी मकान मालिक पर महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने जांच करने के बाद बताया कि महिला न तो मकान का किराया दे रही है और न मकान खाली कर रही है। उसने दबाव बनाने के लिए बलात्कार का आरोप लगाया है। मामला जनपद के बबेरू कस्बे का है। इसी कस्बे में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि गत 13 मार्च को जब वह तड़के 4 बजे भैंस को खोलने जा रही थी तभी रामकिशोर यादव मुझे पकड़कर अपने कमरे में घसीट ले गया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी बबेरू ने बताया कि, महिला ने जिस राम किशोर यादव पर बलात्कार का आरोप लगाया है। उसकी उम्र 62 साल है और वह उसी मकान का मालिक है जिसमें वह महिला किराये से रहती है। पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि महिला 3 वर्षों से रामकिशोर यादव के मकान में किराए के रहती है। जिसने 2 वर्षों से मकान का किराया नहीं दिया है। किराया मांगने और घर खाली करने पर दबाव बनाने पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, पुलिस का कहना है कि लगाए गए आरोप निराधार है।

Next Story