- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: उधार सामान नहीं...
Banda: उधार सामान नहीं दिया तो तमंचा दिखाया, दो आरोपी गिरफ्तार

बांदा: दुकान पर उधार का सामान देने से मना करने पर तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपिताें को कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें की निशानदेही पर एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी सनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दुकान पर उधार सामान देने से मना करने पर दो लोगों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू की।
इसी क्रम में पुलिस ने घुराैली चंदवारी डांडा निवासी पंकज, जालाैन निवासी सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद आरोपिताें की निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपिताें के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई की जानकारी चौकी प्रभारी मंडी समिति आकाश शुक्ला ने दी।





