- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
Banda: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, फांसी लगाने की बात सामने आई
Admindelhi1
24 Aug 2026 10:26 AM IST

x
बांदा: उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझीवा गांव के लोहारिन डेरा में रविवार को एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बबेरू कोतवाली प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताय कि पप्पू विश्वकर्मा की पत्नी अनुसुइया ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शादी इसी साल 25 फरवरी 2026 को हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Tagsबांदाविवाहितासंदिग्ध मौतहड़कंपफांसीBandamarried womansuspicious deathcommotionhangingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





