उत्तर प्रदेश

Banda: मुरवल में गड्ढों के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन

Admindelhi1
20 Nov 2025 11:22 AM IST
Banda: मुरवल में गड्ढों के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन
x

बांदा: बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी सहित प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि बबेरू बांदा मार्ग स्थित मुरवल कस्बे मैंन चौराहे से लगभग लाखों लोगों का आवागमन होता है तथा इसी रोड से एंबुलेंस से लेकर स्कूली बच्चे व आम जनमानस का आवागमन है, जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने पपीता व आम का पेड़ लगाकर सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को जगाने का कार्य किया है।

आगे ए एस नोमानी ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री का गड्ढा मुक्त मिशन पूरे तौर पर फेल है, और गड्ढा मुक्त के नाम पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार लाखों/करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है, यदि विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार ना किया गया।

होता तो आज इस गड्ढे में इंसाफ सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पौधे ना लगा रहे होते, और बहुत ही अफसोस कि बात यह भी है कि इसी रोड से इस क्षेत्र के विधायक व सांसद भी निकालते हैं, लेकिन यह भी पूरे तौर पर विकास के नाम को लेकर चुपकी साधे हुए हैं, संगठन के पदाधिकारी ने यह भी ऐलान किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त नहीं किया गया तो मुरौल कस्बे में ही हम लोग धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे, जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Next Story