उत्तर प्रदेश

Banda: रोटी बैंक ने त्योहार पर फैलाया खुशियों का उपहार

Admindelhi1
11 Aug 2025 8:46 AM IST
Banda: रोटी बैंक ने त्योहार पर फैलाया खुशियों का उपहार
x

बांदा: हर रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज,मनु बंसल के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेंद्र पाल के नेतृत्व में, ग्राम प्रधान ग्राम पडूई पूरनलाल प्रजापति ब्लॉक बड़ोखर खुर्द तहसील व जनपद बाँदा की उपस्थित में बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स, आदि का वितरण ग्राम पडूई के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के अध्यक्ष रिज़वान अली और संगठन मंत्री सुनील सक्सेना के द्वारा जागरूक किया गया।

रक्षाबन्धन,कजली के अवसर पर उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल,पर्स आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख बरईमानपुर पवन कुमार पाण्डे सदस्य नसीर खान,हीरालाल और वीरेन्द्र कुमार समाजसेवी ग्राम पडूई आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Next Story