- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: डीसीए ग्रीन को...
Banda: डीसीए ग्रीन को पुलिस क्लब टीम की करारी शिकस्त

बांदा: डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वावधान में पुलिस लाइन बांदा में चल रही त्रिकोणीय सीरीज का आज तीसरा मैच पुलिस क्लब बांदा और डीसीए ग्रीन के मध्य खेला गया।
जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस क्लब ने पवन 93 , संजय 72, डीआईजी राजेश एस 10 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 226 रनों का लक्ष्य रखा डीसीए ग्रीन की तरफ से राहुल यादव ने 3 और अन्नू ने 1 विकेट लिए वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए की खराब शुरुआत एक समय 30/4 से आगे खेलते हुए सलमान हासमी के शानदार शतक 112 रन, सुप्रीम त्रिवेदी 45 रन, राहुल यादव के 28 रनों की बदौलत लक्ष्य से थोड़ा दूर रहते हुए 215 रन बनाने में सफल रही इस आज का मैच पुलिस क्लब ने 11 रनों से जीत हासिल की अभी तक इस त्रिकोणीय सीरीज में तीनों टीमों ने अपना एक एक मैच जीता है मैच दौरान यूएई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले शाहिद जमां खां ने सीनियर खिलाड़ी मनोज मिश्रा को बैट देकर सम्मानित किया।
आज के मैच में सचिव वासिफ जमा खां, कोच शिवप्रताप सिंह, विनय श्रीवास्तव,यूएई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले शाहिद जमां, समाजसेवी सनील सक्सेना,महेंद्र कछवाह, धनंजय करवरिया, महेश साहिल, राजेन्द्र अवस्थी, ज्ञान यादव, शुभम् दुबे, सुधांशु खरे आदि मौजूद रहे।





