- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Banda: पुलिस ने तीन...
उत्तर प्रदेश
Banda: पुलिस ने तीन सहेलियों से दुष्कर्म में एक आरोपी को दबोचा
Admindelhi1
28 March 2025 3:19 PM IST

x
"नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म"
बांदा: बहुचर्चित यौन शोषण के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। शहर की तीन सहेलियों के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलीगंज मोहल्ले के रहने वाले व्यवसायी नवीन विश्वकर्मा को पकड़ा है। उसे ही मामले का कर्ताधर्ता माना है। उधर, आरोपी व्यापारी आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र साहू और लोकेंद्र सिंह चंदेल की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
बहुचर्चित यौन शोषण के मामले में विवेचक सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पेन ड्राइव में मिले सुबूतों और पीड़िताओं के दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर नवीन विश्वकर्मा की खूंटी चौराहे से गिरफ्तारी की गई है। पेन ड्राइव व पीड़िताओं ने घटनास्थल गणेश चौक खूंटी चौराहा का उल्लेख किया था।
Tagsउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज़बांदा पुलिसतीन सहेलियोंदुष्कर्मआरोपीदबोचाUttar PradeshCrime NewsBanda Policethree friendsrapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





